Translate

Ad Code

नागदा: मध्य प्रदेश के एक खुबसूरत जिले में घुमने की टॉप 10 जगहें | Top 10 Places to visit in Nagda, Madhya Pradesh |

visit best places near me, tourist spot in nagda, tourist places in nagda, tourist places near nagda, nagda me kaha ghume, nagda me ghumne ki jagah, nagda mein ghumne ki jagah, ghumne ki jagah near me, nagda me ghumne ki kaun kaun si jagah hai, nagda famous places, things to do in nagda, tourist place in nagda,nagda visiting places, famous place of nagda,

Best Places to visit in Nagda Madhya Pradesh

खुबसूरत राज्य मध्य प्रदेश के एक और खुबसूरत जगह नागदा की vertual यात्रा में आपका स्वागत है | एतेहासिक स्थानों से लेकर प्राकृतिक सुन्दरता सब कुछ यहाँ है | मै Mohit, आपका हमारे Blog पर स्वागत करता हूँ, चलिए जानते है नागदा मध्य प्रदेश में घुमने की टॉप 10 जगहों के बारे में | 


नागदा में घुमने की टॉप 10 जगहें (Top 10 Places to visit in Nagda, Madhya Pradesh)

1 – उज्जैन शहर (Ujjain City)

नागदा के पास में एक खुबसूरत एतेहासिक और धार्मिक शहर उज्जैन बसा है जो मात्र 60 किलोमीटर की दुरी पर है | यहाँ 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक, महकलेश्वेर मंदिर में स्थित है | आप यहाँ महाकाल के दर्शन कर सकते है | इसके अलवा यहाँ अनके घुमने की जगहे है | उसके बारे में मैंने एक विडियो आलरेडी बना रखी है | उसका लिंक मैंने डिस्क्रिप्शन बॉक्स में दे दिया है जा के देख सकते है | 

2 -  बिरला मंदिर (Birla Temple)

भगवान विष्णु को समर्पित यह मंदिर नागदा का सबसे प्रसिद्ध मंदिर है जिसे मशहुर उद्योगपति घनश्यामदास बिरला जी ने बनवाया था | यह मंदिर भारत के अन्य बिरला मंदिरों के सामान है, इसकी खुबसुरत डिजाईन और बेहतरीन वास्तुकला देखने लायक है | इस मंदिर के दीवारों, स्तम्बो और छतो पर देवी-देवताओ की सुंदर नक्काशीदार चित्र बनाये गए है | आप यहाँ वीकएंड पर जा सकते है और अपनी फॅमिली और दोस्तों के साथ भगवान का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते और यहाँ बने खुबसूरत पार्क में बैठ कर आराम कर सकते है | 

3 - चामुंडा माता मंदिर (Chamunda Mata Temple)

चामुंडा माता का मंदिर चम्बल नदी के बीचो-बीच बना है जो बहुत ही खुबसूरत लगता है | बारिश के दिनों में यहाँ मंदिर परिसर में पानी भर जाता है लेकिन मंदिर को कोई नुकसान नहीं होता है| कहा जाता है की हर साल चम्बल मैया, चामुंडा माता के पांव पखारने आती है | इस मंदिर में बहुत शांति का अनुभव होता है और यहाँ का वातावरण बहुत ही स्वच्छ व मनोरम है | यहाँ से नदी के बहते पानी की खूबसूरती आपका मन मोह लेगी | यह नागदा में सबसे ज्यादा विजिट किया जाने वाला मंदिर है | तो जब भी यहाँ जाये इस मंदिर में माता का आशीर्वाद लेना मत भूले |

4 – गंभीर डैम (Gambhir Dam)

यदि आप नागदा या उज्जैन के आसपास रहते है तो वीकेंड बिताने के लिए ये सबसे अच्छी जगह हो सकती है | यह जगह बेहद शांतिपूर्ण और खुबसूरत है | गंभीर नदी पर बना यह बांध बारिश के दिनों में और भी खुबसूरत हो जाता है | प्रकृति प्रेमियों और फोटोग्राफी के शौकिन लोगो को ये जगह बेहद पसंद आयेगी | तो इंतजार किसका, निकल जाओ अपने दोस्तों के साथ इस खुबसूरत जगह पर चिल करने |   

5 – महिदपुर डैम (Mehidpur Dam)

यह महिदपुर का प्रसीद काजी खेड़ी डेम हे| यहाँ से लगभग 50 गांव में सिंचाई के लिए पानी जाता है| बरसात के मौसम में यह डैम पूरा पानी से लबालब भरा जाता है और इसका एक नाका है वहां से जब पानी बहता है तो बहुत ही सुंदर झरना का रूप ले लेता है जिसे लोग देखने आते हैं और उस पानी में एंजिय करते है | यह जगह बहुत ही खुबसूरत है और बरसात के मौसम में यहाँ की हरियाली इसकी खूबसूरती में और चार चाँद लगा देता है | यहां पर पास में ही ऊपर एक माताजी का मंदिर भी है जहा आप दर्शन करके आशीर्वाद प्राप्त कर सकते है |

6 - चिंतामणि गणेश मंदिर (Chintamani Ganesh Temple, Mahidpur)

नागदा से लगभग 30 किलोमीटर दूर महिदपुर में स्थित गणेश जी को समर्पित यह मंदिर बहुत ही फेमस है | यह पूरा एरिया बहुत ही पीसफुल है, इस मंदिर परिसर में आप बहुत ही रिलैक्स फील करेंगे | तो जब भी कभी टाइम मिले इस मंदिर का दौरा जरुर करे |

7 - बिरला हाउस गार्डन (Birla House Gardens)

चम्बल नदी के किनारे बना ये गार्डन बहुत ही साफ सुथरा और खुबसुरत है | यह शहर में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह. यह स्थान प्राकृतिक सौन्दर्य और हरियाली से परिपूर्ण है। यहां बच्चों के लिए झूले, लोगो के लिए घूमने की जगह और परिवारों के लिए पिकनिक स्पॉट भी है। इस पार्क के अंत में आप चम्बल नदी देख सकते हैं। यहाँ से सनसेट बहुत ही खुबसूरत लगता है | यह पूरा स्थान प्राकृतिक सुंदरता से घिरा हुआ है। तो आप यहाँ अपने दोस्तों और परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने जा सकते है | 

8 – चम्बल रिवर स्टॉप डैम (Chambal River Stop Dam)

यह चम्बल नदी पर बनाया गया एक छोटा सा डैम है | इसके उपर ओवरफ्लो से गिरता हुआ पानी बेहद खुबसूरत लगता है | अगर आपको प्रकृति से प्यार है तो ये जगह आपको बहुत ही पसंद आयेगी | यह पूरा एरिया एक पीसफुल स्थान है जहा आपके मन को बहुत ही सुकून मिलेगा | फोटोग्राफी और रील विडियो बनाने वालो को ये जगह बेहद पसंद आयेगी |  

9 – अटल गार्डन (Atal Garden)

नागदा शहर में बना यह पार्क बहुत ही खुबसूरत और वेल मेन्टेनएड है | यह पार्क specially बच्चो के बेहद उपयुक्त है | यहाँ बच्चों के मनोरंजन के लिए टॉय ट्रेन, मिकी माऊस, स्लाइड, जैसी निः-शुल्क सुविधाये उपलब्ध है | इसके अलवा यहाँ बच्चो के लिए उनके चहेते कार्टून और ढेरो सारी  मुर्तिया भी बनी है | बड़ो के लिए यहाँ ओपन जिम भी बनी है | यहाँ आप अपने बच्चो और फॅमिली के साथ एन्जॉय करने आ सकते है |

10- गरही भेन्सोला फोर्ट (Garhi Bhensola Fort)

नागदा से 23 किमी दूर स्थित यह किला खाचरोद तहसील में स्थित है यह दुर्ग बहुत ही भव्य है तथा यहां की इतिहास भी बहुत रोचक है यहां पंवार वंश का ठिकाना था इसके 12वे राजा वर्तमान श्री उदयभान सिंह जी पंवार है | आज मेंटेनेंस की कमी के कारण यहां किला अपने अस्तित्व को बचाने के लिए जूझ रहा है | अगर आप इतिहास के प्रेमी है तो एक बार इस किले का दौरा जरुर करे |


Tags,

top 10 places to visit in nagda, places to visit in nagda, nagda tourist places, nagda places to visit, best places to visit in nagda, visit best places near me, tourist spot in nagda, tourist places in nagda, tourist places near nagda, nagda me kaha ghume, nagda me ghumne ki jagah, nagda mein ghumne ki jagah, ghumne ki jagah near me, nagda me ghumne ki kaun kaun si jagah hai, nagda famous places, things to do in nagda, tourist place in nagda,nagda visiting places, famous place of nagda, places to visit near nagda, place to visit in nagda, places to visit in nagda madhya pradesh, places to visit in nagda near station, places to visit near nagda madhya pradesh,

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Close Menu