Translate

Ad Code

अम्बाला: हरियाणा के इस खुबसूरत जिले में घुमने की 10 अनदेखी जगहें | Top 10 Places to Visit in Ambala Haryana |

top 10 places to visit in ambala,best place to visit in ambala,ambala places to visit,visiting places in ambala,famous places in ambala,ambala me kaha ghume, ambala cantt ghumne ki jagah, ambala mein ghumne ki jagah, ambala ke pass ghumne ki jagah, ambala cantt mein ghumne ki jagah, ambala ghumne ki jagah, ambala me ghumne ki jagah, ambala city me ghumne ki jagah, ambala mai ghumne ki jagah, ambala cantt me ghumne ki jagah,

Ambala me ghumne ki jagah

हरियाणा के दिल में बसा अंबाला जिला इतिहास, सांस्कृतिक और आधुनिकता संपन्न जिला है | अंबाला सिटी और अंबाला कैंट गागर नदी के दोनों छोर पर बसे प्रमुख शहर है | चाहे आप इतिहास के प्रेमी हो, घुमने के शौकीन हो या फिर खाने पिने के शौकीन हो, इस जिले में सबके लिए कुछ न कुछ है | तो अपने जूते की डोरी को बांध ले, कैमरे और मोबाइल को चार्ज कर ले और तैयार हो जाओ इस जिले में घुमने के लिए | चलिए जानते है अंबाला जिले में घुमने की टॉप 10 जगहों के बारे में जानेंगे, उससे पहले थोडा अंबाला जिले के बारे में जान लेते है |  

Ambala me ghumne ki jagah ?

अंबाला जिले के बारे में (About Ambala City in Hindi)

हरियाणा के 22 जिलो में से एक अंबाला जिला है | इसकी सीमाए हरियाणा के कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, पंचकुला, पंजाब के पटियाला एसएएस नगर और हिमांचल प्रदेश के सिरमौर जिले से लगती है | जिले का प्रशासनिक मुख्यालय, अंबाला शहर है, जो दो उप-क्षेत्रों में बंटा है अंबाला सिटी और अंबाला कैंट | इसके कैंट एरिया में भारतीय थल सेना और वायु सेना का महत्वपूर्ण बेस है | यह दिल्ली से 200 किमी और चंडीगढ़ से 45 किमी दूर है | अंबाला का कपडा बाजार दूर दूर तक प्रसिद्ध है, यहाँ के कपडे देश और विदेश के विभिन्न-2 कोनो में सप्लाई होता है | 

अंबाला जिले में घुमने की टॉप 10 जगहें (Top 10 places to visit in Ambala, Haryana) 

चलिए जानते है Ambala me kaha ghume....

1. नेताजी सुभाष पार्क (Netaji Subhash Park)

यह पार्क अंबाला का सबसे बड़ा पार्क है, यह इतना खुबसूरत है की ये एक राष्ट्रीय लेवल का पार्क हो सकता है | यहाँ पार्क में 2 रेस्टोरेंट, एक खुबसूरत झील, पार्क, 6 बड़े बड़े प्लेग्राउंड, फव्वारे, बच्चो के लिए झूले और आराम करने के लिए हरी हरी घास और पेड़ो की छाया है | अगर आप अपने बच्चो, परिवार और दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिताना चाहते है या पिकनिक मनाना चाहते है तो यह स्थान सबसे उपयुक्त है | यहाँ प्लेग्राउंड में आप फूटबाल, क्रिकेट और अन्य खेलो की प्रैक्टिस कर सकते है | रील्स बनाने के सौकीन यहाँ रील्स बना सकते है और फोटोग्राफी कर सकते है | यहाँ बने झील में बोटिंग की भी सुविधा है उसका भी आप आनंद उठा सकते है | स्केटिंग के लिए बने ट्रैक पर स्केटिंग भी कर सकते है | यह पार्क कैंट रेलवे स्टेशन से वाल्किंग डिस्टेंस पर है | तो आप जब भी अंबाला आये इस पार्क में घूमना मत भूले | 

Google Map Location - Click Here

2. पंजोखरा साहिब अंबाला (Panjokhra sahib Ambala)

यह पवित्र गुरुद्वारा सिक्खों के 8वें गुरु श्री हरकृष्ण साहब जी की याद में बनवाया गया है | गुरु हरकृष्ण जब किरतपुर से दिल्ली की यात्रा पर थे तब वे इस स्थान पर रुके थे | यह गुरुद्वारा सभी धर्मो के लिए खुला रहता है, यहाँ 24x7 लंगर चलता रहता है | इस परिसर में एक खुबसूरत तालाब है जिसमे बहुत सारी मछलिया देखने को मिल जाएँगी | यह कैंट रेलवे स्टेशन से 10 किमी की दुरी पर अंबाला-नारैनगढ़ रोड पर स्थित है | यहाँ अपने परिवार और बच्चो के साथ कभी भी विजिट कर सकते है 

Google Map Location - Click Here

3. श्री अम्बिका देवी मंदिर अंबाला (Shri Ambika Devi Mandir Ambala)

माँ अंबा भवानी को समर्प्रित यह मंदिर अंबाला का सबसे पुराना मंदिर है| माँ अंबा के नाम पर ही इस शहर का नाम अंबाला पड़ा है | इस पवित्र मंदिर में सब कुछ है जो आपके मन की शांति के लिए जरुरी है, अंबाला में यह घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है, यहाँ पर नवरात्रि सप्ताह में भक्तो की बहुत भीड़ होती है और लोग यहाँ मंदिर परिसर में बैठते हैं और माँ देवी की पूजा करते हैं, नवरात्रि अपने परिवार के साथ यहाँ आना न भूलें। इस पवित्र मंदिर में आपको मानसिक शांति मिलती है जिससे आपका तनाव का स्तर कम हो जाएगा और आप खुश रहेंगे। आप हर बार यहां आकर खुश होंगे |

Google Map Location - Click Here

4. रानी का तालाब और शिव मंदिर (Rani Ka Talab And Shiv Mandir)

रानी का तालाब और शिव मंदिर लगभग 400 साल पुराना है, कहा जाता है की इस तालाब में छछरौली (कलसिया) रियासत के राजा रहे रणजीत सिंह की पत्नी रोज शाही स्नान करती थी और पास में बने शिव मंदिर और ज्ञासी माता मंदिर में पूजा करती थी | यह मंदिर और पूरा परिसर बहुत ही खुबसूरत, शांत और पवित्र है | शिव मंदिर के साथ साथ यहाँ पास में नवदुर्गा का भी मंदिर है | यह पूरा एरिया इतना खुबसूरत है की यहाँ आपको घूमते मोर भी दिख जायेंगे और इस स्थान की शोभा बढ़ाते है | कैंट एरिया में स्थित इस मंदिर को आर्मी द्वारा देख रेख किया जाता है | यहाँ आप अपने परिवार के साथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने और भगवान का आशीर्वाद लेने जा सकते है |  

Google Map Location - Click Here

5. होली रिडीमर चर्च (Holy Redeemer Church)

होली रिडीमर चर्च भी भारत के सबसे पुरानी चर्चो में एक है, इसका निर्माण ब्रिटिश शासन में 1848 में किया गया था | यह चर्च एक बार ढह गया था तो दुबारा 1902 में उसी स्थान पर चर्च बनाया गया | 
यह चर्च बहुत ही पवित्र है और अंदर और बाहर से काफी खुबसूरत दिखता है | यहाँ का पूरा माहौल बहुत ही शांत और सुकून देने वाला है | कैंट एरिया में स्थित यह चर्च क्रिसमस के मौके पर बहुत ही खुबसूरत तरीके से सजाया जाता है और यहाँ काफी लोग जीसस का आशीर्वाद लेने आते है | आप भी यहाँ अपने दोस्तों, परिवार और बच्चो के साथ जा सकते है | 

Google Map Location - Click Here

6. शाहजादपुर फोर्ट (Shahzadpur Fort)

यह किला अंबाला जिले के शहजादपुर शहर में यह सबसे पुरानी इमारतो में से एक है | यह किला कई सिक्ख राजाओ के शासन का गवाह है | सरदार करम सिंह यहाँ के पहले शासक बने और उन्होंने अपनी मृत्यु तक 20 वर्षो तक शासन किया | असल में सरदार करम सिंह यहाँ कभी रहे नहीं तो उनकी अनुपस्थिति में गुरबख्श सिंह ने उनके अधीन रहकर शासन किया | यह जागीर 1809 में अंग्रेजो से संधि के बाद उनके कब्जे में आ गयी | अगर आप इतिहास के प्रेमी है तो इस फोर्ट को जरुर देखने जाये और यहाँ का इतिहास जाननें की कोशिश करे | यह किला अंबाला कैंट से 25 किमी की दुरी पर शहजादपुर शहर में स्थित है | यहाँ बाया रोड आसानी से पहुंचा जा सकता है | यहाँ आप सप्ताह के किसी दिन जा सकते है यह सुबह 8 बजे से शाम के 6 बजे तक खुला रहता है | अपने परिवास और दोस्तों के साथ इस स्थान का दौरा कर सकते है | 

Google Map Location - Click Here

7. CBA झील (CBA Lake)

अंबाला कनटोनमेंट बोर्ड द्वारा बनाया गया यह झील सीवर के पानी को इकठ्ठा करने और उनको ट्रीटमेंट करने के लिए बनाया गया है | वाटर ट्रीटमेंट प्लांट झील के पास ही बना है, लेकिन झील को इस तरीके से बनाया गया है की ये एक खुबसूरत प्राकृतिक झील लगती है और इसके चारो तरफ पार्क बनाया गया है | अगर आप प्रकृति प्रेमी है और फ्रेश एयर की तलाश में है तो यह जगह आपके लिए उपयुक्त है, यहाँ किनारे बने पार्को में आप एन्जॉय और आराम कर सकते है, झील में बोटिंग कर सकते है और मोर्निंग और इवनिंग वाल्किंग कर सकते है | यह झील, और पार्क कैंट एरिया में स्थित है, यहाँ सुबह-शाम बहुत सारे लोग टहलने और वाल्किंग करने आते है | तो अगर आप भी अंबाला के आस-पास रहते है तो उस पार्क में घूमना मत भूले |

Google Map Location - Click Here

8. सेंट पॉल्स चर्च (St. Paul's church)

4 जनवरी 1857 को बना सेंट पॉल्स चर्च, इस भारत में बने सबसे पुराना चर्चो में से एक है | यह एक एतेहासिक ईमारत है जो 1965 में इंडिया-पाकिस्तान वॉर के दौरान पाकिस्तानी वायु सेना द्वारा बम गिराकर तहस-नहस कर दिया गया था, इसके बाद चर्च में रखी इंग्लैंड में बनी घंटी को पास में दुसरे चर्च में पहुंचा दी गयी और अब केवल चर्च टावर के अलावा ईमारत के टूटे अवशेष बचे है, यह एक भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा राष्ट्रीय धरोहर घोषित है और भारतीय पुरातत्व विभाग के देखरेख में है | यह एतेहासिक ईमारत अंबाला कैंट में स्थित है और कैंट रेलवे स्टेशन से मात्र 2 किमी की दुरी पर है | इस एतेहासिक राष्ट्रीय धरोहर को देखने आप अपने बच्चो और परिवार के साथ जा सकते है जो सुबह 9 बजे से शाम के 6 बजे तक खुला रहता है |

Google Map Location - Click Here

9. बादशाही बाग गुरुद्वारा (Badshahi Bagh Gurudwara)

यह अंबाला के एतेहासिक गुरुद्वारों में से एक 10वें गुरु श्री गुरु गोविन्द सिंह जी से सम्बंधित है | यह वही जगह है जहाँ गुरु गोविंद जी ने अपने चिडियों को एक पीर के बाज से लडवाया था और कहाँ था,
“चिड़िया नाल माई बाज लड़ौ गिदरो से माई सिंह बनौ
सवा लाख से एक लड़ौ तबै गोबिंद सिंह नाम कहौ"
यह सिक्खों का बहुत ही पवित्र स्थान है, और यहाँ सभी धर्मो के लोग जा सकते है और गुरु गोविंद जी का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते है | बादशाही बाग गुरुद्वारा, अंबाला शहर में सिविल कोर्ट के पास स्थित है, यहाँ आप किसी भी समय जा सकते है, वैसे सुबह-शाम यहाँ काफी लोग आते है |

Google Map Location - Click Here

10. सरदार पटेल पार्क (Sardar Patel Park)

यह एक बेहतरीन खुबसुरत पार्क है जो दोस्तों और परिवार के साथ घुमने और समय बिताने के लिए बेहतरीन स्थान है, इस पार्क में बैठने के लिए बेन्चेस, एक मंदिर, एक खुबसूरत तालाब, बच्चो के खेलने के लिए झूले और हरे भरे घास और फूल के साथ पेड़ लगे है, जो आराम करने और प्रकृति का आनंद लेने के लिए बेहतरीन स्थान बनाते है | यहाँ आप हरी भरी घास पर पैदल चल सकते है और व्यायाम भी कर सकते है | यह पार्क अंबाला कैंट में कैंट रेलवे स्टेशन से मात्र 4 किमी की दुरी पर स्थित है | अगर यहाँ जाये तो पास में स्थित खरगा हेरिटेज पार्क में घूमना मत भूले | अगर आप यहाँ के लोकल निवासी है तो आपको सुबह और शाम को जाने की सलाह दूंगा, क्युकी इस समय पार्क चहल पहल ज्यादा रहती है | इस पार्क आप अपने कॉलेज ग्रुप्स, दोस्तों और परिवार के साथ जा सकते है | 

Google Map Location - Click Here



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Close Menu