Translate

Ad Code

करनाल (हरियाणा): में घुमने की टॉप 9 खुबसूरत और एतेहासिक जगहें || Best Places to visit in Karnal Haryana ||

Top 10 Places to visit in karnal, Best Places to visit in karnal, Tourist Spot in karnal, karnal Me kaha ghume, karnal Me ghumne ki jagah, karnal Me ghumne ki kaun kaun si jagah hai, Thing to do in karnal, Tourist place in karnal, top 9 Places to visit in karnal, Cantonment Church Tower, Karan Taal Park karnal, Shri Mata Durga Bhavani Bada Mandir Karnal, Kos Minar (City) Karnal, Karna Lake Karnal, Atal Park karnal, Nirmal Kutia Karnal, Shri Karneshwar Mahadev Temple karnal,Mata sita mandir karnal,

Top 10 Places to Visit in Karnal Haryana



इतिहास और आकर्षण से भरपूर शहर करनाल, हरियाणा में आपका स्वागत है। इस ब्लॉग में, हम आपको टॉप 10 घुमने के स्थानों के माध्यम से आपका vertual टूर करवाएंगे, जो करनाल को वास्तव में एक बेहतरीन स्थान बनाते हैं। ऐतिहासिक स्थलों से लेकर खुबसूरत बाजारों तक, करनाल यात्रा में ढेर सारे अनुभव प्रदान करता है।

करनाल (About Karnal, Haryana)

करनाल भारत के हरियाणा राज्य का एक शहर जिला है। यहाँ जिले का प्रशासनिक मुख्यालय भी है। करनाल ग्रैंड ट्रंक रोड (GT Road) पर स्थित है, जो दिल्ली से लगभग 125 किमी और चंडीगढ़ से 150 किमी दुरी पर है।

करनाल एक समृद्ध सांस्कृतिक विरासत वाला एक ऐतिहासिक शहर है। ऐसा कहा जाता है कि इस शहर की स्थापना महाकाव्य महाभारत काल के राजा कर्ण ने की थी। करनाल पर सदियों से मुगलों, ब्रिटिशों और सिखों सहित विभिन्न राजवंशों का शासन रहा है।
आज, करनाल 300,000 से अधिक लोगों की आबादी वाला एक संपन्न शहर है। यह शहर एक प्रमुख कृषि और औद्योगिक केंद्र है। करनाल एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल भी है, जहां घूमने के लिए कई ऐतिहासिक, धार्मिक और पिकनिक स्थल हैं।

करनाल एक हर तरह के मार्ग से जुड़ा हुआ शहर है, जहां सड़क, रेल और हवाई मार्ग से आसानी से पंहुचा जा सकता है।  यदि आप हरियाणा घुमने की योजना बना रहे हैं, तो अपने टूर प्लान में करनाल को अवश्य शामिल करें। करनाल एक खूबसूरत शहर है जहां पर्यटकों के लिए बहुत कुछ है।

करनाल में घुमने की सबसे अच्छी जगहें (Best Places to Visit in Karnal Haryana) 

चलिए जानते है करनाल में घुमने की सबसे अच्छी जगहों के बारे में !!

1. सीता माता मंदिर (Mata Sita Mandir)

सीतामाई गाँव में स्थित यह प्राचीन मंदिर जिसकी बहुत सारी विशेषताए है | भारत में माँ देवी सीता का एकमात्र मंदिर है | पौराणिक कथाओ के अनुसार सीतामाई मंदिर वही स्थान है जहाँ अपनी पवित्रता साबित करने के दौरान पृथ्वी ने माँ सीता को निगल लिया था | यह पूरा मंडिर ईटो से बना है, इसकी जटिल नक्काशी देखने लायक है | तो जब भी आप करनाल में हो तो इस एतेहासिक मंदिर का दौरा करना न भूले | 

Google Map Location - Click Here

2. श्री कर्नेश्वेर महादेव मंदिर (Shri Karneshwar Mahadev Temple)

यह मंदिर करनाल में सबसे अच्छे मंदिरों में से एक है | इसमें भगवन शिव का वास है, यह मंदिर इतना खुबसूरत है की यहाँ आकर बहुत ही शांति की अनुभूति होती है | यहाँ देखने वाली एक खास चीज है “तैरता हुआ पत्थर”, कहा जाता है यह वही पत्थर है जो राम द्वारा लंका जाने के लिए समुन्द्र पर पुल बनाने में इस्तेमाल हुआ था | तो अगर  करनाल में हो तो इस मंदिर में शिव का आशीर्वाद लेना मत भूले | 

Google Map Location - Click Here

3. निर्मल कुटिया (Nirmal Kutia, Karnal)

निर्मल कुटिया एक गुरुद्वारा की तरह एक बहुत ही खुबसूरत स्थान है | यहाँ 24 घंटे लंगर चलता रहता है जो हर किसी को निशुल्क भोजन कराते है | यह कुटिया इतना खुबसूरत है की यहाँ आने पर स्वर्ग की अनुभूति होती है | तो अगर करनाल में हो तो इस गुरूद्वारे में लंगर का प्रशाद खाना मत भूले | 

Google Map Location - Click Here

4. अटल पार्क (Atal Park Karnal)

अटल पार्क करनाल में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। इस पार्क में ओपन एयर जिम, फव्वारे, बैठने के लिए बेंच और एक तालाब भी है | यह पार्क कपल, फॅमिली और दोस्तों के साथ पिकनिक बनाने या मस्ती करने के लिए बेहद लोकप्रिय जगह है | यहाँ बहुत सारे लोग जॉगिंग, मोर्निंग एंड इवनिंग वाक करने आते है | तो अगर आप करनाल में हो तो इस रोमांटिक जगह को घूमना मत भूले | 

Google Map Location - Click Here

5. कर्ण झील (Karna Lake Karnal)

कर्ण झील करनाल जिले में एक प्रमुख पर्यटक स्थान है | इस झील के चारो तरफ एक सुंदर पार्क बना हुआ है, जिसमे आप दोस्तों और परिवार के साथ पिकनिक माना सकते है और क्वालिटी टाइम स्पेंट कर सकते है | झील में बोट राइड भी उपलब्ध है जिसका भी आप आनंद ले सकते है | यहाँ हरयाणा टूरिज्म के द्वारा रिसोर्ट भी बना है जिसमे नाईट स्टे भी कर सकते है | ओवरआल यह एक बेहतरीन जगह है, करनाल में हो तो इस जगह का दौरा जरुर करे |  

Google Map Location - Click Here

6. कोस मीनार (Kos Minar (City) Karnal)

यह एतेहासिक ईमारत जिसे शेरशाह सूरी ने शेरशाह सूरी रोड के किनारे बनवाया था | जिसे आजकल GT रोड या NH-2 कहते है, यह रोड काबुल से कोलकाता तक जाती है | इस ईमारत का उपयोग दो जगहों के बीच की दुरी को दर्शाने के लिए किया जाता था | इनकी आपस की दुरी 1 कोस है, इसलिए इसे कोस मीनार कहते है | तो अगर आप करनाल में हो तो इस एतेहासिक ईमारत को देखना मत भूले | 

Google Map Location - Click Here

7. श्री माता दुर्गा भवानी मंदिर (Shri Mata Durga Bhavani Bada Mandir Karnal)

यह मंदिर श्री दुर्गा देवी को समर्पित एक बहुत ही प्रसिद्ध और पवित्र मंदिर है | इसकी सुन्दरता और पवित्रता सिर्फ यहाँ जाकर की समझ सकते है | इस मंदिर में देवी दुर्गा के अलावा और भी देवी देवताओ की मुर्तिया लगी हुई है | नवरार्त्री के 9 दिन यहाँ मेला सा लगा रहता है और मंदिर को बहुत ही खुबसूरत तरीके से सजाया जाता है | तो आप जब भी करनाल में इस मंदिर में माँ का आशीर्वाद लेना मत भूले | 

Google Map Location - Click Here

8. करण ताल पार्क (Karan Taal Park)

कर्ण ताल, करनाल शहर के केंद्र में स्थित एक खुबसूरत पार्क है| पार्क में एक सुन्दर झील, फव्वारे, हरे भरे पेड़ और बगीचे है| चाहे आप आराम करने और अपने आपको तरोताजा होने की जगह की तलाश कर रहे है या परिवार और दोस्तों के साथ मस्ती करने के लिए, कर्ण ताल एकदम मस्त जगह है | इस पार्क का नाम महाभारत के कर्ण के नाम पर पड़ा है | 

Google Map Location - Click Here

9. छावनी चर्च टॉवर (Cantonment Church Tower)

करनाल में NH-1 के पास में स्थित 1864 में बना यह एक एतेहासिक चर्च टावर है | टावर के आसपास का एरिया खुबसूरत गार्डन के रूप में विकसित किया हुआ है, जहाँ बैठ कर आराम कर सकते है | यही बगल में अंग्रेजो की कब्रे बनी हुई है | यह शहर की सबसे बड़ी बिल्डिंग है | अगर आप करनाल में हो तो इसे देखने जरुर जाये | 

Google Map Location - Click Here

Tags,

Top 10 Places to visit in karnal,
Best Places to visit in karnal,
Tourist Spot in karnal,
karnal Me kaha ghume,
karnal Me ghumne ki jagah,
karnal Me ghumne ki kaun kaun si jagah hai,
Thing to do in karnal,
Tourist place in karnal,
top 9 Places to visit in karnal,
Cantonment Church Tower,
Karan Taal Park karnal,
Shri Mata Durga Bhavani Bada Mandir Karnal,
Kos Minar (City) Karnal,
Karna Lake Karnal,
Atal Park karnal,
Nirmal Kutia Karnal,
Shri Karneshwar Mahadev Temple karnal,
Mata sita mandir karnal,

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Close Menu